A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रावण माह को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, इटहिया मंदिर में बनेगा कंट्रोल रूम; कांवड़ रूट और सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर 

FB IMG 1785171455975

महराजगंज।

श्रावण माह को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, इटहिया मंदिर में बनेगा कंट्रोल रूम; कांवड़ रूट और सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

महराजगंज। श्रावण माह के मद्देनजर महराजगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल भरने वाले स्थानों, जलाभिषेक स्थलों, मंदिरों और कांवड़ यात्राओं के दौरान निकलने वाले जुलूसों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांवड़ियों के रूट की लगातार निगरानी की जा रही है और कांवड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही मीडिया के माध्यम से साझा किया जाएगा।

श्रावण माह में सबसे बड़े आयोजनों में शामिल इटहिया मंदिर मेले को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां मेला प्रभारी की तैनाती के साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जलाभिषेक और मेले के दौरान इसी कंट्रोल रूम के माध्यम से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

पुलिस सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखेगी। मीडिया सेल के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग के साथ-साथ मेट्रिक्स पोर्टल के जरिए भी सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाह को फैलने से रोका जा सके।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी के साथ ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!