क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने किया परसामलिक थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई पर जोर
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने थाना परसामलिक का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय में रखे विभिन्न प्रचलित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया और उनके अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना और थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने पुलिसकर्मियों को अभिलेखों को समयानुसार अपडेट रखने, कार्यालय एवं थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।