हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पनियरा पुलिस की कार्रवाई
महराजगंज। थाना पनियरा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त लालबहादुर पुत्र जगतनरायन, निवासी ग्राम भवानीपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 50 वर्ष को 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।