?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

लोगों के दिलों में दिखा समस्याओं का दर्द, बढ़ी *सुरज महतो* से उम्मीद  

लोगों के दिलों में दिखा समस्याओं का दर्द, बढ़ी *सुरज महतो* से उम्मीद  

लुतीपहाड़ी पंचायत:विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनावी तैयारी को लेकर जन शक्त‍ि दल का जारी है अभियान

 

कतरास (बाघमारा):

विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर चुनावी तैयारी को लेकर जन शक्त‍ि दल के सुप्रीमो सह बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी *सुरज महतो* के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है। शनिवार 13 जुलाई को बाघमारा के लुतीपहाड़ी में बैठक आयोजित की गई। लुतीपहाड़ी निवासी खलील अंसारी के आवास पर आयोजित बैठक में लोगों की अच्‍छी खासी भागीदारी देखी गई। मौके पर श्री महतो के कार्यकर्ताओं ने लोगों को संगठन एवं प्रत्याशी के विचारों एवं उद्देश्‍यों से अवगत कराया। विचारों से अवगत के बाद दर्जनों ग्रामीण स्वयं जन शक्त‍ि दल की सदस्यता ग्रहण की। बातचीत के दौरान लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई प्रकार की समस्या है। बेरोजगारी की समस्या युवाओं को दूसरे प्रदेशों में जाने को मजबूर कर रह है। इतने सालों में यहां रोजगार का श्रृजन नहीं हो पाया। वहीं विधायक प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के निवर्तमान विधायक अपने आपको गरीब का बेटा बोल कर क्षेत्र को जमकर लूटा। जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं रहा। लुतीपहाड़ी क्षेत्र में वर्षों से कई प्रकार की समस्या रही, बावजूद उसका निदान नहीं हुआ। इसबार बाघमारा की जनता को सचेत हो जाने की जरूरत है। श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र में बदलाव लाने से ही यहां की जनता की किस्मत संवारना मुमकीन हो सकता है। बैठक में ग्रामीण जनता ने श्री महतो के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया है। कहा कि इसबार सूरज महतो को जरूर मौका दिया जाएगा। श्री महतो से हमें बहुत उम्मीद हैं। वे युवा और कर्मठ हैं। बाघमारा की जनता की तरक्की के लिए वे जरूर बेहतर सोंचेगे।

Back to top button
error: Content is protected !!