?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*आज की बड़ी खबरें, बन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ पर *

दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡न्यू जर्सी – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सेफ हैं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूजर्सी पहुंच गए हैं, हमले के बाद का ये उनका पहला वीडियो है, हालांकि उनके कान के पास से काफी खून बह गया है, ट्रंप पर रैली के दौरान प्राणघातक हमला हुआ था, उन पर गोलियां चलाई गई थीं,हमलावर मारा गया, इस घटना से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं

➡लखनऊ – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बयान, लखन पासी जी को याद किये बना बैठक अधूरी रहेगी-भूपेंद्र, भारत की आत्मा अयोध्या,काशी मथुरा में बस्ती है-भूपेंद्र, नरेंद्र मोदी जी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने-भूपेंद्र, बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन मिलेगा-भूपेंद्र, पहले कांवड़ यात्रा को रोका जाता था-भूपेंद्र चौधरी, अयोध्या में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना-भूपेंद्र, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आग बढ़ रहा-भूपेंद्र, प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाने का काम किया-भूपेंद्र, आज भारतीय जनता पार्टी ऊंचाइयों को छू रही है-भूपेंद्र, मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बीजेपी की जीत-भूपेंद्र, कांग्रेस भस्मासुर है जल्द अखिलेश को निपटाने का काम करेगी-भूपेंद्र, कांग्रेस दूसरे दल के समर्थन से जीत हासिल करती है-भूपेंद्र, कांग्रेस ने कभी किसी का भला नहीं किया-भूपेंद्र चौधरी, कांग्रेस का कोई विचार नहीं है- भूपेंद्र चौधरी, बाबा साहब ने कभी कांग्रेस को कुछ नहीं समझा-भूपेंद्र, लोहिया को आदर्श मानने वाली परिवार की पार्टी है सपा-भूपेंद्र, कांग्रेस ने कभी कमजोर,दलित का भला नहीं किया-भूपेंद्र

➡लखनऊ – बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा आज, कुछ ही देर में लखनऊ एयरपोर्ट पहुचेंगे जेपी नड्डा, लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद, जेपी नड्डा के स्वागत के लिए कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे जेपी नड्डा

➡लखनऊ – बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे, थोड़ी देर में शुरू होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

➡लखनऊ – लखनऊ में मोहर्रम के छठे दिन आग का मातम हुआ, लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में आग का मातम हुआ, बड़ी संख्या में लोग आग के शोलों पर चलते नजर आए, मौलाना कल्बे जव्वाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे

➡लखनऊ – सरोजनीनगर में युवती की हत्या से इलाके में हड़कंप, तालाब किनारे मिला 30 वर्षीय सीमा लोधी का शव , युवती के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, सरोजनीनगर के रानीखेड़ा की रहने वाली थी युवती

➡बाराबंकी – तेज रफ्तार पिकअप का फटा पिछला टायर, टायर फटने से एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल, पिकअप मवेशियों को लाद कर सुल्तानपुर जा रही थी, सुबेहा क्षेत्र के अमरवल किरसिया गांव के पास की घटना

➡बाराबंकी – ऑनलाइन अटेंडेंस, डिजिटलाइजेशन का मामला, आंदोलनकारी शिक्षकों ने पद से सामूहिक इस्तीफा दिया, देवा,बंकी, बनीकोडर, रामसनेहीघाट के शिक्षकों ने दिया इस्तीफा, हैदरगढ़, मसौली और सिद्धौर ब्लॉक के शिक्षकों ने दिया इस्तीफा, इस्तीफा देकर विभाग के अधिकारियों को किया सूचित, एसआरजी और एआरपी शिक्षक भी दे सकते हैँ इस्तीफ़ा

➡कानपुर – पति को फांसी पर लटकते देख, पत्नी ने खुद को मारी चाकू, पुलिस ने पत्नी को पहुंचाया अस्पताल हालत गंभीर, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच पड़ताल के लिए बुलाया, पति पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा घटना की वजह, साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की घटना

➡उन्नाव – उन्नाव में भी मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट, गंगा नदी चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 35 सेंटीमीटर दूर, सदर तहसील, बांगरमऊ तहसील, बीघापुर पर बाढ़ का खतरा, सफीपुर तहसील के गंगा किनारे बसे कई गांवों पर खतरा, गंगाघाट के चम्पापुरवा में घुसा बाढ़ का पानी

➡बस्ती – मोहित अपहरण कांड में अभी भी पुलिस के हाथ खाली, 48 घंटे के बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग, खीरीघाट में अविनाश सिंह के मकान से हुआ था अपहरण, 10 टीमें कर रही अपहरण हुए मोहित की कर रही तलाश, छात्र नेता आदित्य विक्रम सिंह सहित साथियों को ढूंढ रही पुलिस, कोतवाली क्षेत्र के खीरीघाट से हुआ था मोहित का अपहरण

➡लखीमपुर – सांसद उत्कर्ष वर्मा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे सांसद उत्कर्ष, अलग-अलग इलाकों में बाढ़ पीड़ित नाराज़गी जता रहे, बाढ़ राहत को लेकर पीड़ितों में आक्रोश दिख रहा है, प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की राहत दिलाएंगे-उत्कर्ष

➡लखीमपुर अपडेट – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जाएंगे लखीमपुर, मृतक लड़की के परिजनों से मिलेंगे अजय राय, इलाज के अभाव में 12वीं की छात्रा की हुई थी मौत, मैलानी थाने के एलनगंज गांव के रहने वाले भाई-बहन

➡लखीमपुर खीरी अपडेट – खीरी में बहन का शव ले जाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद CMO ने रिपोर्ट जारी की, CCTV में दिख रहा है की शव गाड़ी से ले जा रहे हैं, रेलवे पटरी किनारे चलने का वीडियो हुआ था वायरल, शिवानी की मृत्यु पलिया के निजी हॉस्पिटल में हुई थी, परिजनों ने लिखित स्टेटमेंट भी दिया है, बाढ़ की वजह से गांव का रास्ता बंद था इसलिए पैदल गए

➡लखीमपुर – दबंगों की छेड़खानी से आहत किशोरी ने खाया जहर, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो सालों से रास्ता रोककर परेशान कर रहे थे दबंग, तहसीलदार गोला के चालक पर लगा है गंभीर आरोप, अफसरों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी सुनवाई

➡मिर्जापुर – झारखंड के CM हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंचे विंध्याचल, माँ विंध्यवासिनी का करेंगे दर्शन पूजन, तीर्थ पुरोहित राज मिश्र ने सीएम का किया स्वागत

➡देवरिया – युवती से बातचीत करने को लेकर मारपीट, बातचीत करने को लेकर दो गुटों में मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , लार थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡महराजगंज – 7 वर्षीय मासूम का नाले में उतराता मिला शव, कल रात से ही घर से गायब थी मृतक प्रिया, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कार्रवाई में जुटी, पनियरा क्षेत्र के बेल्टिकरी के सोइया टोला का मामला

➡फर्रुखाबाद – झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवक की हुई मौत, युवक को आया बुखार डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने से युवक की हालत बिगड़ी, युवक की डॉक्टर की दुकान पर तड़प तड़प कर मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का लगाया आरोप, झोलाछाप डॉक्टर दुकान बंद कर मौके से हुआ फरार, परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर, थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरोली का मामला

➡मेरठ – SSP से झूठ बोलकर थानेदार ने शातिर गुंडे को बचाया, 3 “नाथ साधुओं” की गुंडों ने की सरेआम पिटाई, नाथ संप्रदाय के साधुओं को बंधक बनाकर पीटा, अफसरों ने पूछा तो लिसाड़ी गेट थानेदार ने झूठ बोला, सोशल मीडिया पर पुलिस ने पिटाई को “असत्य” बताया, लिसाड़ी गेट थानेदार जितेंद्र कुमार ने किया है कांड, हरियाणा के निवासी साधुओं की भिक्षा मांगते वक्त पिटाई

➡मेरठ – 3 साधुओं को पीटने वाले दो गुंडे किए गए अरेस्ट, थानेदार ने पहले घटना छुपाई,फजीहत होने के बाद पकड़ा, खबर चलने के बाद अधिकारियों की फटकार के बाद पकड़ा, वीडियो वायरल होने के बाद थानेदार के झूठ की खुली पोल, पकड़े गए दोनों गुंडों से पूछताछ कर रही पुलिस, थाना लिसाड़ी गेट प्रहलाद नगर में पीटे गए थे साधु

➡हमीरपुर – ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की हुई मौत, शव पड़ा देख रेलवे कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजनौडा रेलवे लाइन का मामला

➡कौशाम्बी – खेत में मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका, मौके पर सीओ समेत पुलिस मौजूद, संदीपन घाट थाना इलाके का मामला

➡कौशाम्बी – 10 लाख की चोरी से इलाके में हड़कंप, नगदी समेत लाखों के जेवर हुए चोरी, पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की, सैनी कोतवाली के अझुवा का मामला

➡महराजगंज – प्राचीन महावीर मंदिर में दान पात्र पेटी की चोरी, मंदिर के पुजारी ने कहा बंधक बनाकर हुई लूटपाट, पुजारी को कम्बल में लपेट कर चोरों ने की चोरी, मोबाइल फोन, दान पेटी समेत रूपयों की हुई चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के छपवा बाईपास की घटना

➡मुरादाबाद – बिलारी इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या का मामला, पुलिस और एसओजी ने हत्यारोपी चाचा भतीजे को पकड़ा, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, बाइक बरामद की, मृतक मंजू ने आरोपी इंद्रकेश को ब्याज पर 2 लाख दिए थे, मृतक महिला आए दिन कर रही थी पैसों का तगादा

➡मुरादाबाद – गैंग बनाकर ब्लैकमेल कर मांग रहे थे रंगदारी, पुलिस ने 1 कथित पत्रकार, 1 महिला सहित 6 को पकड़ा, महिला के माध्यम से करना चाहते थे ब्लैकमेल, सुपारी मिलने के नाम पर मांग रहे थे रंगदारी, पीड़ित के नाम की 10 लाख की सुपारी बात कर रहे थे, सुपारी लौटाने के नाम पर मांग रहे थे 8 लाख रुपये, पीड़ित ने कराई रिपोर्ट दर्ज तो पकड़े गए आरोपी, कटघर थाना इलाके में दर्ज किया गया था मामला

➡मुरादाबाद – महिला ने दो लेखपाल पर लगाया छेड़खानी का आरोप, लेखपाल ललित गौतम, शमशाद हुसैन पर लगाया आरोप, पुलिस ने दोनों लेखपाल, दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की, एसडीएम ने लेखपाल ललित गौतम को निलंबित कर दिया, बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने लगाए आरोप

➡मुरादाबाद – अवैध रूप से चल रहे शराब के बार में मारपीट, बार स्वामी के पुत्र और ग्राहक के बीच मारपीट, पैसों को लेकर हुआ था दोनों के बीच विवाद, शहर भर में अवैध रूप से चल रहे कई अवैध बार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड की घटना

➡फिरोजाबाद – संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मक्खनपुर के नगला महुआ का मामला

➡संभल – खाद्य विभाग की लापरवाही भुगत रही जनता, जिले में बेधड़क बिक रहे एक्सपायरी डेट के मसाले, खाद्य विभाग की लापरवाही से बिक रहे एक्सपायरी मसाले, एक्सपायरी डेट के सब्जी मसाले से बना शादी का खाना, एक्सपायर मसाले से बना खाना खाने से लोग हुए बीमार, खाना खाने से 4 दर्जन से अधिक घराती और बराती बीमार, शादी में मचा हड़कंप, अस्पताल लेकर भागे लोगों को, अस्पताल में चल रहा दर्जनों बीमार लोगों का इलाज, कैच,चांद मीनार,सौम्या के सब्जी मसाले मिले एक्सपायरी, गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव अजीजपुर का मामला

➡संभल – श्रोत्रिय हेल्थ केयर सेंटर में जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरो,काटा हंगामा, जच्चा-बच्चा को बाहर कर स्टाफ ताला लगाकर फरार, NRHM कार्यालय के सामने हो रहा है संचालित, पुलिस ने जच्चा बच्चा का शव पीएम को भेजा, बहजोई कोतवाली क्षेत्र में है श्रोत्रिय हेल्थ केयर सेंटर

➡बिजनौर – डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दूसरे पक्ष ने दूल्हे के चचेरे भाई को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर CHC में किया भर्ती, डॉक्टर ने युवक को हायर सेंटर किया रेफर, थाना धामपुर क्षेत्र की घटना

➡फतेहपुर – संदिग्ध हालत में खेत में मिला युवक का शव, पीड़ित परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव का मामला

➡बरेली – बरेली में मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म, मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी कर लिए 7 फेरे, बदायूं की फारिया ने सनातन धर्म अपनाकर बनी दुर्गा, बदायूं के ही दिनेश के साथ रीति रिवाज से रचाया विवाह, भुता थाना क्षेत्र के आश्रम में हुआ दोनों का विवाह

➡बरेली – बरेली में लव जिहाद का बड़ा मामला आया सामने, जौनपुर की बेटी को हिंदू बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया, हिमाचल प्रदेश के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया, बरेली लाकर युवती का कन्वर्जन कराकर नाम रखा नाजरीन, अमन इदरीश ने खुद को हिन्दू बताकर किशोरी को फंसाया, कैद से निकलकर भागी तो विहिप नेताओं ने की मदद, पुलिस ने आरोपी अमन इदरीश को किया गिरफ्तार, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡बरेली – पैसे के विवाद में लकड़ी कारोबारी का अपहरण, 3 लोगों ने किया लकड़ी कारोबारी का अपहरण, आरोपी जबरदस्ती व्यापारी को गाड़ी से ले गए झांसी, व्यापारी की पत्नी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना पर पुलिस ने सचिन को झांसी से किया बरामद, आरोपी तरनजीत को पकड़ा, शोभित, अनूप मौके से फरार, बारादरी क्षेत्र के शाहदाना कॉलोनी से किया था अपहरण

➡आगरा – नगर निगम अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार का मामला, अधिशासी अभियंता ने भ्रष्टाचार कर एकत्रित की करोड़ों की संपत्ति, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से जांच कराए जाने की उठाई मांग, ठेकेदारों से 10-15% प्रतिशत कमीशन लेकर टेंडर देने के आरोप, अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बनाया पटना में मॉल, आरके सिंह ने भ्रष्टाचार कर काली कमाई से बनाया पटना में मॉल, पूर्व BJP जिला उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने की लिखित शिकायत, लिखित शिकायत के बाद आगरा मंडलायुक्त को मिली जांच, मंडलायुक्त ने जांच कमेटी बना आरके सिंह के बयान किए दर्ज, अधिशासी अभियंता के रिश्तेदारों के भी एकाउंट की हो जांच

➡आगरा – 95 अनफिट वाहनों पर कार्रवाई, 3 लाख जुर्माना वसूला, आरटीओ प्रवर्तन की टीमें 8 जुलाई से चला रही अभियान, आगरा और मथुरा में सबसे अधिक अनफिट वाहन दौड़ रहे, आगरा में पंजीकृत 1241 में 507 स्कूल वाहनों की हुई जांच, 461 वाहनों में नहीं कोई कमी, जबकि 46 मिले अनफिट

➡अलीगढ़ – गाड़ी की टक्कर से 2 चचेरे भाइयों की मौत, टक्कर मारने के बाद फरार हुआ गाड़ी चालक, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना पिसावा के खुर्जा रोड़ की घटना

➡रूड़की – पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी युवक से 100 नशीली इंजेक्शन हुए बरामद, रुड़की पिरान कलियर इलाके का मामला

➡रुड़की – दो अंतरराज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक दर्जन से अधिक बाइकें बरामद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद से की थीं बाइकें चोरी, सहारनपुर व हरिद्वार से चोरी की थीं बाइकें, बाइक इंजन व पेट्रोल टैंक भी किया बरामद, रुड़की के झबरेड़ा कोतवाली इलाके का मामला

➡देहरादून – कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का बयान, बद्रीनाथ और मंगलौर सीट में भाजपा की हार- सूर्यकांत, मतदाताओं ने भाजपा की गलतफहमी दूर कर दी है- सूर्यकांत, उपचुनाव के नतीजे कई मायने में एतिहासिक हैं- सूर्यकांत, लोकसभा चुनाव में अयोध्या में गठबंधन की जीत हुई-सूर्यकांत, ‘बद्रीनाथ धाम से भाजपा की हार का संदेश देशभर में गया’ , ‘जनता ने दलबदल की राजनीति को भी सबक सिखाया है’, 2027 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी-सूर्यकांत

➡कालाढूंगी – कालाढूंगी-हल्द्वानी हाइवे पर निर्माण कार्य में देरी, हाइवे पर चकलुवा में 7 दिन पहले बह गया था आधा मार्ग, निर्माण कार्य को देख संतुष्ट नहीं हैं आमजन, छोटे वाहनों के लिये वन वे आज से किया

Back to top button
error: Content is protected !!