?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबेगुसराय

मंझौल खोइर टोला में पूर्व विधायक मेदनी पासवान की मनाई गई आठवीं पुण्य तिथि

मंझौल खोइर टोला में पूर्व विधायक मेदनी पासवान की मनाई गई आठवीं पुण्य तिथि

अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक एकता मंच बिहार के तत्वाधान में रविवार को मंझौल पंचायत 01 के खोइर टोला में पूर्व विधायक स्वर्गीय मेदनी पासवान की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि तथा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने की। सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया गया। मौके पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राधे श्याम रजक ने कहा कि मेदनी बाबू अपने जीवन काल में विधायक ही नहीं समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले एक प्रशासक भी थे। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने स्वर्गीय मेदनी बाबू को एक महान सामाजिक व्यक्ति की संज्ञा से संबोधित किया। बोले ऐसे व्यक्तित्व के धनी विरले ही पैदा होते हैं।वहीं अधिवक्ता पवन गांधी ने स्वर्गीय पासवान को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में याद किया। वहीं समाजिक कार्यकर्ता सिकंदर महतो ने कहा कि स्वर्गीय पासवान अपने जीवन काल में समाज के दबे कुचले लोगों को उठाने का काम किए। प्रदेश सचिव रामविलास महतो स्वर्गीय पासवान को अपनी भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते दिखे। वहीं मंच संचालन करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र पासवान ने कहा कि स्व मेदनी बाबू बेगूसराय सामान्य सीट से सर्वप्रथम 1957 में विधायक बने. जो उनकी योग्यता को दर्शाता है।वहीं मुख्य अतिथि अरुण कुमार पासवान ने कहा कि स्वर्गीय मेदनी पासवान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आजीवन सादगी भरे जीवन यापन किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में कैलाश पासवान, अरविंद यादव, राम प्रताप यादव, सोनी रजक, संजू कुमारी, आनंद पोद्दार, चांदनी, प्रियंका, दिनेश रजक आदि अनेकों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

बेगूसराय से अरुण साह की रिपोर्ट IMG 20240714 WA0049 780x470 1

 

Back to top button
error: Content is protected !!