

उपखंड कार्यालय परिसर में पेंशनर समाज ने लगाए अशोक के पौधे
संवाददाता-मोहन लाल
निम्बाहैडा़। पेंशनर समाज निंबाहेड़ा द्वारा 15 जुलाई सोमवार को एसडीएम कोर्ट के पीछे परिसर में तहसीलदार गोपाल लाल जीनगर एवं उपकोष अधिकारी कैलाश चंद्र भराडिया के आतिथ्य में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरित क्रांति एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पांच पौधे अशोक वृक्ष के लगाए गए। पेंशनर समाज अध्यक्ष मानमल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि इन वृक्षों की देखभाल पेंशनर समाज करेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत कदम, माणक लाल बजाज,सलीम खान, मोहम्मद कयूम खान उपस्थित रहे। पौधे कनेरा ग्राम प्रभारी लक्ष्मी नारायण वीर ने उपलब्ध करा अपनी उपस्थिति में रोपण कराया।
[yop_poll id="10"]




