ताज़ा खबर

बड़ी खबर- केंद्रीय राज्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को किया निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण

जिला संवाददाता निर्मल बदायूँ

  • बड़ी खबर- केंद्रीय राज्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों को किया निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरणIMG 20240718 WA03211

बदायूँ : 18 जुलाई। भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजन निशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु पुलिस लाइन में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व जनप्रतिनिधियों ने 791 दिव्यांगजनों को एक करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि के कुल 1460 सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन दिव्य शक्ति प्राप्त है और उनकी सेवा भगवान की सेवा के समान है। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजन हेतु आरक्षण को 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 04 प्रतिशत कर दिया गया है। जनपद बदायूं में दिव्यांश केंद्र की स्थापना भी कराई जाएगी।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं है वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना सामाजिक व आर्थिक उत्थान करें। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दिव्यांगजनों की 07 श्रेणी को बढ़ाकर 21 श्रेणी कर दिए इससे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनके बताएं मार्ग पर चलते हुए वह केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल में तीन गुना शक्ति से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि बदायूं में कोई भी ऐसा दिव्यांगजन नहीं होना चाहिए जिसके पास उसकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण ना हो इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट, विभिन्न अस्पतालों, भवनों आदि विभिन्न स्थानों को दिव्यांगजनों के आवागमन के लिए सुगम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न छात्रवृत्तियों को एक ही दिन में देने पर कार्य किया जा रहा है तथा भविष्य में समान छात्रवृत्ति देने पर भी विचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि देश में संचालित विभिन्न एम्स में दिव्यांश केंद्र बनाने पर कार्य किया जा रहा है साथ ही बदायूं में भी दिव्यांश केंद्र बनाने पर कार्य किया जा रहा है। यह राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने इस पर भी कार्य किया जा रहा है। दिव्यांश केंद्र में दिव्यांगजनों के परीक्षण व उन्हें निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कराए जा सकेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपने गृह जनपद से दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया यह बदायूं वासियो के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांगों को दिव्यांगजन नाम देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। सरकार इस ओर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व सरकार दोनों दिव्यांगजनों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। अंत्योदय के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज जिन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिल रहे हैं वह उनके जीवन में सहायक हो।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि की सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी को रूस ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है। यह इतिहास में पहली बार हुआ है। मोदी जी गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय उझानी की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। भारत सरकार के निगम एलिम्को द्वारा निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए गए। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में 791 दिव्यांगजनों को 1460 निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जिसकी कुल लागत 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों में 150 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 493 ट्राईसाइकिल, 57 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 442 वैसाखी, 228 वॉकिंग स्टिक (छड़ी), 02 रोलेटर, 13 ब्रेलकेन, 05 स्मार्टफोन, 21 सुगम्य केन, 03 सी0पी0 चेयर, 22 श्रवणयंत्र (कान की मशीन), 08 फोल्डेबल वॉकर तथा 16 कृत्रिम अंग एवं कैलीपर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेन्द्र शाक्य, नगर पालिका परिषद बदायूं की पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।
—-

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!