A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा? मोदी सरकार के एक फैसले ने दिए कुछ बड़ा होने के संकेत.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही वित्तीय बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले मोदी सरकार ने एक ऐसा फैसला किया है, जो कि बिहार के लिए एक बड़ी खुशखबरी का संकेत दे रहा है। राज्य की राजनीतिक पार्टियां लगातार यह मांग कर रही है कि राज्य को स्पेशल स्टेटस मिले लेकिन अब सीएम नीतीश कुमार की सरकार को केंद्र द्वारा खुशखबरी मिल सकती है। इसके संकेत नीति आयोग के पुनर्गठन से मिल रहे हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है जिसमें बिहार से तीन केंद्रीय मंत्रियों को सदस्य बनाया है। केंद्र का यह फैसला बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह इसलिए भी अह है क्योंकि केंद्र की सरकार से लगातार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा से लेकर विशेष पैकेज की मांग की जा रही है। बिहार के तीन मंत्रियों को इस आयोग में शामिल होने पर संभावना बढ़ गई है, कि राज्य को यह विशेष राज्य का दर्ज मिल भी जाए।

नीति आयोग में बिहार से तीन सदस्य
बता दें कि केंद्र सरकार ने नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया कमिशन) का गठन 1 जनवरी 2015 को किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। बीते वर्षों में नीति आयोग ने देश की योजनाओं और अर्थ नीति से जुड़े कई अहम निर्णय लिए हैं। एक बार फिर नीति आयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी पहल करते हुए इस बार एनडीए के सहयोगियों को भी इसमें भरपूर जगह दी है।

राष्ट्रीय आयोग में ऐसे तो इसमें विभिन्न राज्यों और दलों के सदस्य बनाए गए हैं, लेकिन बिहार के लिहाज से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी का इस आयोग में शामिल किया जाना ज्यादा अहम है, क्योंकि बिहार विशेष राज्य की मांग कर रहा है।

बिहार के मंत्री ने जताई खुशी
केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर बिहार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार जी केंद्र की सरकार से लगातार बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं, ताकि बिहार तेज गति से विकास कर सके।

अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश जी लगातार बिहार को विकसित कर रहे हैं, बावजूद इसके बिहार तेज गति से विकास नहीं कर पा रहा है, ऐसे में अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज मिलता है, तो बिहार बहुत जल्द विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर हो जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!