A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशचित्रकूटताज़ा खबर

वन्दे भारत न्यूज लाइव चैनल चित्रकूट जिला अधिकारी शिवशरणप्पा न के अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों एवं 50 लाख से अधिक लागत की समीक्षा बैठ सम्पन्न हुई चित्रकूट कलेक्ट्रेट में

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों एवं 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

Screenshot 2024 0719 160410 Screenshot 2024 0719 160423 Screenshot 2024 0719 160441जिलाधिकारी ने सोलर स्ट्रीट लाइट, एकीकृत बागवानी, विद्युत आपूर्ति, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, फसल बीमा योजना, कुसुम योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के कार्यों, सड़कों का निर्माण, एम्बुलेंसों का संचालन, स्वास्थ्य सुविधाएं, राज्य वित्त/ 15 वित्त आयोग, पर्यटन विकास कार्यों, निपुण भारत अभियान, पोषण मिशन, मिड डे मील, गोबंशों का संरक्षण, पशु टीकाकरण, शादी अनुदान योजना, मत्स्य संपदा योजना, पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, श्रम सम्मान योजना, पारिवारिक लाभ योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए। डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह की ग्रेडिंग की रैंकिंग बहुत कम है अग्रणी जिला प्रबंधक से समन्वय स्थापित कर बैंकों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह को ऋण वितरण कराया जाए परियोजना निदेशक से कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण में विकासखंड कर्वी की प्रगति बहुत खराब है इसमें सुधार कराया जाए, जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के अंतर्गत कार्य योजना बनाकर प्रगति कराई जाए तथा स्वच्छ भारत मिशन की बैठक भी कराए, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि किसानों की फसलों को देखते हुए निराश्रित गोवंशों को शासकीय गौशालाओं में शत प्रतिशत संरक्षित कराया जाए।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने 50 लाख रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों में राजकीय महाविद्यालय पाही, उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र, पर्यटन सुविधा केंद्र, पर्यटन के कार्यों, सूचना संकुल भवन, डिफरेंट कॉरिडोर, जल जीवन मिशन के कार्यों, बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल, थाना भरतकूप,सरधुआ के आवासीय अनावासीय भवन निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण, वृहद गौ आश्रय केंद्रों के निर्माण, ड्रग वेयरहाउस आदि निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी विकास कार्यों के निर्माण कार्य चल रहे हैं और उनमें प्रगति ठीक नहीं है निर्माण कार्यों को शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण कराया जाए उन्होंने यह भी कहा कि जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उसमें अगर भूमि संबंधी कोई समस्या हो तो उसको तत्काल अवगत कराया जाए ताकि निस्तारित कराया जा सके क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास के जो कार्य कराए जा रहे हैं उन कार्यों की प्रगति के बारे मे डीपीआर सहित अवगत कराया जाए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बंदना श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र ,परियोजना निदेशक, डीसी एनआरएलएम श्री ओमप्रकाश मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री अनुराग शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ, विद्युत श्री दीपक सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एडिटर      नेन्द्रमणि मिश्र

वन्दे भारत न्यूज लाइव चैनल

जिला    चित्रकूट /सतना /मैहर

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!