गया जिला के शेरघाटी थाना अंतर्गत मुहर्रम के जुलूस मेंकुछ युवक द्वारा फिलिस्तीन का झंडा फहराने का वीडियो वायरल होने की सूचना पर शेरघाटी थाना द्वारा युवक को चिन्हित करते हुए कांड दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है।
दिनांक 18.07.2024 को शेरघाटी थाना को सूचना प्राप्त हुई की शेरघाटी थाना अंतर्गत मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ युवक के द्वारा फिलिस्तीन देश का झंडा फहराने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे दो समुदायों के बीच वैमनस्यता एवं राष्ट्रीय एकता व अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
थानाध्यक्ष शेरघाटी थाना के द्वारा प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए तत्क्षण प्राप्त सूचना का सत्यापन कराया गया तो पता चला कि उक्त मामला शेरघाटी थाना अंतर्गत का है। जिसमे मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ युवक के द्वारा फिलिस्तीन का झंडा फहराया गया है। इस संबंध में आसूचना संकलन कर उक्त मामले में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए शेरघाटी थाना द्वारा शेरघाटी कांड संख्या 369/24, दिनांक-18.07.2024, धारा- 196/197 BNS दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज











