लायंस क्लब जावरा स्फटिक के प्रथम उपाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया|
जावरा / लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 जी -1 के रीजन -1 झोन- 3 के अंतर्गत लायंस क्लब जावरा स्फटिक द्वारा गुरु पूर्णिमा व प्रथम उपाध्यक्ष अभय छजलानी के जन्मदिन के अवसर पर खाचरोद रोड जावरा स्थित जीव दया सोसाइटी गौशाला पर गौ
-माता की पूजा अर्चना कर उन्हें एक ट्राली हरा चारा एवं दो पेटी गुड़ खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया । हरा चारा एवं गुड़ के लाभार्थी अभय छजलानी व श्रीमती सोनिया छजलानी रहे। इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा स्फटिक प्रथम उपाध्यक्ष अभय छजलानी का जन्मदिन मनाकर उन्हें पुष्प माला पहनाते हुए सभी सदस्यों ने उनके दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना की । इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा स्फटिक चार्ट अध्यक्ष श्रीमती मंजू राका, पूर्व अध्यक्ष सुरेश राका , नवीन सत्र वर्ष 2024 -25 संतोष राठौर (साई कृपा नमकीन), सचिव सुरेश तलेरा, कोषाध्यक्ष संजय बैरागी, भविष्य कुमार जैन, रीना राठौर, मधु बैरागी, सोनिया छजलानी, संतोष शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।











