ताज़ा खबर

फरीदपुर में बिजली की ताबड़तोड़ कटौती पर बिजली घर घेरा

मनमर्जी से जोड़ो काटो खराब और रोस्टिंग का हवाला देकर जनता को नचा रहे उमश भारी गर्मी में लोग बेहाल एक तरफ मच्छरों की भरमार दूसरी तरफ कटौती से मचा हाहाकार लो वोल्टेज खराबी से लोग हलकान

जिला बरेली तहसील फरीदपुर। मानसूनी बारिश की दस्तक होने के बाद झमाझम और मूसलाधार बारिश से इलाका जलमग्न हो गया बारिश के बाद सूरज की चमक की उमस भरी गर्मी से लोग त्राहि त्राहि करने लगे लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अधिकारियों के ट्रांसफर हो गए नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई लेकिन बिजली में सुधार नहीं हुआ मनमर्जी से जोड़ो काटो खराब और रोस्टिंग का हवाला देकर जनता को नाच नचाना शुरू कर दिया ! मच्छरों की भरमार के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है लेकिन फरीदपुर में बिजली आई और गई पर दर्जनों लोगों ने बिजली घर का घेराव कर हंगामा किया क्षेत्रीय विधायक से बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कराने की मांग! प्रदेश की योगी सरकार जहां एक तरफ प्रदेश में निर्वाध विद्युत आपूर्ति देने का दावा ठोक रही है वहीं दूसरी तरफ विद्युत कर्मी प्रदेश सरकार के अरमानों पर पानी फिराने में पीछे नहीं है जो सरकार की किरकिरी करने पर तुले हुए हैं जून में सूर्य देव गुस्से से लाल तो जुलाई के प्रथम सप्ताह से बारिश ने कर दिया कमाल चारों तरफ सैलाब लोगों का जीना हुआ दुश्वार लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद तबादला एक्सप्रेस चली जिसमें फरीदपुर बिजली घर में अधिशासी अधिकारी सतीश जायसवाल और ईओ भी एक्सप्रेस में सवार हो गए फिर शुरू हुआ चूहा बिल्ली का खेल पकड़ो छोड़ो जिससे संविदा कर्मियों की बल्ले बल्ले होने लगी जो अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हैं बार-बार की ट्रिपिंग लो वोल्टेज और अवैध कटौती लोगों को जीना हराम किए हुए हैं लेकिन जिला प्रशासन ने फरीदपुर बिजली घर के दोनों अधिकारी तैनात कर दिए फिर भी बिजली में सुधार। होने का नाम नहीं मजे की बात है। बिजली की खराबी के साथ मुख्यालय से रोस्टिंग भी आनंद उठा रही है सुबह शाम की डबल रोस्टिंग जगह-जगह के फॉल्ट लोगों के जनजीवन को चौपट किए हुए हैं जबकि मानसूनी बारिश से इलाका जल भराव से जूझ गया संक्रामक बीमारियों ने भी पैर पसार लिए हैं। बारिश के चलते नगर में मच्छरों का सैलाब आ गया है जो लोगों का जीना दुश्वार किए हुए हैं जिसमें बिजली की भूमिका संदिग्ध बताई गई है हां कटौती के बाद मजे की बात है हाइडिल ग्रुप पर शुरू होता है घमासान बिजली के अधिकारी और कर्मचारी ग्रुप पर मनोरंजन करने में लोगों का साथ देते हैं लोगों के सवालों के जवाब देना विद्युत कर्मियों को महंगे पड़ जाते हैं जहां दो-दो विधायक फिर भी बिजली गुल एक तरफ एमएलसी कुंवर महाराज सिंह तो दूसरी तरफ भाजपा के क्षेत्रीय विधायक प्रोफेसर डॉक्टर श्याम बिहारी लाल भी मैदान में है लेकिन बिजली माननीयों पर भी भारी पड़ रही है लोगों ने माननीय जी से बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है जो प्रदेश के मुखिया के निर्देश का पालन कराने में बिजली कर्मियों पर नाकाम साबित हो रहे हैं जिससे नगर और देहात का इलाका बिजली कटौती का ताबड़तोड़ प्रहार झेल रहा है और चीख भी रहा है फिर भी बिजली कटौती पर लगाम नहीं जो सुबह से लेकर रात तक बेलगाम है सूत्रों की मांने तो इसका कोई तोड़ भी नहीं दिखाई दे रहा क्योंकि विद्युत विभाग के संरक्षण में हुआ वायर चेंजिंग का मामला जिसमें भारी घोटाला हुआ था जिसका आतंक नगर वासी झेल रहे हैं तभी तो फरीदपुर की बिजली आई और गई को लेकर नगर वासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है

Back to top button
error: Content is protected !!