A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर

नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह किसानो ने ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। करीब 65किसानो ने चेन्नई जा रही अंडमान एक्सप्रेस के इंजन मे चढ़कर चालीस मिनट तक प्रदर्शन किया। जानकारी अनुसार सभी किसान तमिलनाडू के थे। नागपुर स्टेशन पर कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर आन्दोलन कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कटरा चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02पर पहुंची। इसी समय इस ट्रेन मे पहले से बैठे किसान खाना खाने के बहाने से उतरकर ट्रेन के इंजन मे चढ़ गये। और आन्दोलन करने लगे। किसानो ने लगभग चालीस मिनट तक ट्रेन को रोक दिया। जिससे स्टेशन मे हड़कंप मच गया। किसानो के आन्दोलन के कारण कुछ ट्रेन को दुसरे प्लेटफार्म पर ले जाना पड़ गया।सभी किसान जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए थे। जानकारी अनुसार सभी किसानो को नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा उतार दिया गया था। तथा अंडमान एक्सप्रेस मे जनरल कोच लगाकर इन किसानो को चेन्नई के लिए रवाना किया गया था। किसानो ने अवसर मिलते ही नागपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर प्रदर्शन करने लगे थे। नागपुर आरपीएफ ने मामले को शांत करते हुए सभी किसानो को ट्रेन मे बैठाकर सुबह ग्यारह बजे नागपुर से रवाना किया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!