
भारतीय डाक विभाग 20 अगस्त 2024को पोस्ट मास्टर जनरल महाराष्ट्र, मुंबई के कार्यालय मे डाक अदालत का आयोजन करने जा रहा है। डाक अदालत मे डाक विभाग के सेवानिवृत्त, सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारी के परिजनो के पेंशन संबंधी समस्याओ का निराकरण किया जायेगा। पेंशन संबंधी समस्याओ का हल तीन महिने के अंदर नही होता है, तो डाक अदालत मे अपना शिकायत दर्ज करवा सकते है। शिकायतो को निर्धारित प्रारूप मे 31 जुलाई तक तीन प्रतियो मे दर्ज किया जा सकता है। तथा पोस्ट मास्टर जनरल महाराष्ट्र सर्किल-न्यु एनेकसी भवन चौथी मंजील मुंबई-400001 पते पर दिया जा सकता है।


