
श्रवण साहू, कुरूद। ग्राम पंचायत कोड़ापार में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।भाजपा युवा नेता अनुराग साहू ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति के सरक्षण के लिए जीवन में पेड़ लगाना जरूरी है। लोगो से निवेदन करते श्री साहू जी ने कहा आप कि पेड़ पौधे की वजह से हमे भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होते है, इसलिए हम सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर संरक्षण करना चाहिए। ताकि आने वाले पीढ़ियों को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिल सकें। और प्रकृति का नजारा बहुत सुंदर लगे , पेड़ लगाने के लिए बारिश का मौसम बहुत बड़िया रहता है।पेड़ो को पानी बराबर मिलता रहता है। इस अवसर पर मितानिन एवं गांव की महिलाएं उपस्थित रहे।





