A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अनुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एसपी का बड़ा कदम: थाना अध्यक्ष सहित छः पुलिस कर्मी निलंबित।

चंदौली। नवागत पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लान्हे ने अपने पदभार संभालने के बाद से ही भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में उन्होंने आज कंदवा थाना अध्यक्ष सहित छः पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है।

सूत्रों के अनुसार, निलंबित पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे, जिनकी जांच के दौरान उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए। पुलिस अधीक्षक आदित्य लान्हे ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य लान्हे का यह कदम विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। उनके इस निर्णय से विभाग में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक ने अन्य पुलिस कर्मियों को भी चेतावनी दी है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निभाएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है और सभी पुलिस कर्मी अब अपनी कार्यशैली पर ध्यान दे रहे हैं ताकि वे किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार में लिप्त न पाए जाएं। आदित्य लान्हे की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि कानून का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!