A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कलेक्टर ने व्हीसी के माध्यम से की राजस्व महाअभियान की समीक्षा

ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के लिए बायोमैट्रिक मशीन उपलंब्ध करायेः-कलेक्टर
जर्नलिस्ट भुपेंद्र कुुमार विश्वकर्मा सिंगरौली
सिंगरौली 6 अगस्त 2024/जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व महाअभियान की समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों की नियमित सुनवाई करें तथा सभी प्रकरणों में तारीख तथा पेशी की तारीख अनिवार्य रूप से दर्ज करें और प्रकरण की समाप्ति के उपरांत भी उसका अभिलेखीकरण करायें। उन्होंने अभिलेख सुधार के प्रकरणों को आरसीएमएस में दर्ज कर पेशी में लेने तथा अंतिम निर्णय उपरांत खात्मा लगाते हुए एक सप्ताह में दर्ज किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार अविवादित नामांतरण के प्रकरणों को निराकृत करायें।
कलेक्टर ने राजस्‍व महाअभियान 2.0 की समीक्षा के दौरान आरसीएमएस नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्‍ती (समय सीमा पार) तथा नक्‍शा तरमीम, समग्र से आधार लिंकिंग एवं आधार को खसरा नंबर से जोड़ना (ई-केवायसी) के संबंध में तहसील वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ई केवाईसी में तेजी लाने की आवश्यकता है। ग्रामवार सूची बनाकर रोजगार सहायकों के मध्यम से ई केवाईसी के प्रकरणों का निराकरण शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए की पंचायत मद से अपने अपने क्षेत्रों के पटवारियों , सचिवों को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध करवाए ताकि दूरदराज एवं आदिवासी क्षेत्रों में ई केवाईसी के कामों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत चिन्हित बिंदुओ नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्सा तरमीम, ई केवायसी तथा भू अभिलेख में सुधार के कार्य में तेजी लाई जाए। सभी राजस्व अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रो में शिविर लगाएं तथा विभाग के मैदानी अमले के माध्यम से शत प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराएं। इस दौरान जो भी आवेदन प्राप्त होते है उन्हें आर सी एम एस में दर्ज किया जाए तथा उनका भी निराकरण सुनिश्चित किया जाए । बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी व्हीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!