?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
ताज़ा खबर

हर घर तिरंगा अभियान, उत्साह और देशभक्ति के साथ आयोजित हुई तिरंगा यात्रा|

जनप्रतिनिधि, अधिकारीयो से लेकर आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे|

TIRANGA YATRA 4TIRANGA YATRA 3रतलाम – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 9 अगस्त को रतलाम शहर में उत्साह, उल्लास और देशभक्ति पूर्ण वातावरण में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस मंडलोई, एसडीएम श्री अनिल भाना अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई।

शुक्रवार को प्रातः उत्साह के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक शहर के दो बत्ती क्षेत्र में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए पहुंच गए थे, हाथों में तिरंगा थामें उल्लास और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए, बैंड पर देशभक्ति के सुमधुर गायन के साथ हाथों में तिरंगा लिए यात्रा दो बत्ती से प्रारंभ होकर छतरीपुल, कॉलेज रोड, जेल रोड, न्यू रोड होती हुई वापस दो बत्ती पर समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आगामी 15 अगस्त तक जिले में निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!