मोटरसाइकिल खड़ी करके जवाहर पुल रेलिंग पर चढ़ कर यमुना में कूद गया युवक।
आगरा ब्रैकिग न्यूज थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल पर दोपहर के समय एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल से पहुंचा। पुल के ऊपर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर उसकी चाबी जेब में रखकर, और अचानक से रेलिंग पर चढ़कर यमुना नदी में छलांग लगा दी, युवक के छलांग लगाते ही राहगीरों में चीख पुकार मच गयी, फिर पुलिस कंट्रोल रूम में युवक के यमुना नदी में छलांग लगाए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे गया, युवक को यमुना नदी में ढूंढने के प्रयास करने के लिए मौके पर गोताखोरों ने बुलाया गया है। मौके पर मौजूद भीड़ कहना है कि युवक रामबाग की तरफ से आया था, और आकर अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा किया, और उसने अपनी में चाबी जेब में रख ली, और फिर उस युवक ने रलिंग यमुना नदी में अचानक छलांग लगा दी। किसी को कुछ भी समझ ही नहीं आया, फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी के मुताबिक सचिव की उम्र 22 साल पुत्र स्वर्गीय श्री रामू निवासी लोहिया नगर बल्केश्वर थाना कमला नगर बताया जा रहा है।









