A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरदेशराजस्थान

भारी बारिश से करौली में बाढ़ जैसे हालात स्थिति से निपटने के लिए SDRF की टीमें तैनात

मॉनसून पूर्व बरसाती नालों की सफाई नहीं होने से स्थिति बदहाल,विद्युत आपूर्ति ठप

VideoCapture 20240811 205416करौली जिला मुख्यालय पर भारी बारिश आम जनता के लिए परेशानियों का सबब बन गई है और जिला कलेक्टर एवं एसपी सहित सभी आला अधिकारियों द्वारा जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है और राहत एवं बचाव कार्य में SDRF, पुलिस के जवान,सिविल डिफेंस की टीम तैनात कर दी है।

नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि मुकेश पचौरी द्वारा क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया और जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी के वैकल्पिक व्यवस्था कारवाई इस दौरान नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह, बृजभूषण शर्मा, अरुण व्यास,दीपक शर्मा,पुष्पेन्द्र शर्मा, खुशबिहारी व्यास उपस्थित रहे

भारी बारिश और जल भराव से विद्युत व्यवस्था पूर्णरूप से चरमरा गई है और जिला मुख्यालय की विवेक विहार कॉलोनी में पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगभग 30-50 घरों मे विद्युत आपूर्ति पूर्णतः ठप हो गई है जिससे लोगों को दोहरी परेशानियों का सामना करना पड रहा है विद्युत आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पीने के पानी तक की समस्या का सामना करना पड रहा है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!