?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

महिला के साथ सामुहिक बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

थाना-नागौद जिला सतना ( म.प्र )

नागौद पुलिस को मिली सफलता

 विगत दिनों में खेरवा टोला नागौद में महिला के साथ सामुहिक बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार –

                        श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना (देहात ) श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में एवं एसडीओपी0 महोदया नागौद श्रीमती विदिता डागर ( IPS ) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागौद के द्वारा निम्न कार्यवाही की गई –

                       दिनांक 31/07/2024 को फरियादिया लक्ष्मी साहू पति स्वरुपदास साहू उम्र 30 वर्ष निवासी खेरवा टोला नागौद थाना नागौद जिला सतना (म0प्र0) के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनाँक 30/07/2024 के रात्रि 11.50 बजे राजन सोनी अपने साथ अन्य दो लड़कों के साथ घर फरियादिया के घर आकर दरवाजा खड़खडाया फरियादिया के द्वारा उठकर दरवाजा खोली तो राजन सोनी फरियादिया को माँ बहन की बुरी बुरी गालियां देते हुए अपने भाई गोलू सोनी को पति के रूप मे रखने के संबंध में गाली गलौच कर मारपीट करने लगे कि आज तुझे जान से मार डालेगें और तीनो लोग घर के अन्दर घुस गये तथा राजन सोनी डण्डा से एवं अन्य दो लोग हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा गुप्तांग में भी डण्डा से मारपीट किये हैं, जिससे पूरे शरीर मे चोटें हैं फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना नागौद में अपराध क्रमांक 489/24 धारा 331(6),296,115(2),351(2),3(5) BNS का अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना मामले के फरियादिया के कथन एवं मेडिकल परीक्षण आदि से आरोपीगण राजन सोनी , पुनीत सोनी एवं मंटू कोरी के द्वारा पीडिता के साथ घर के अन्दर घूसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर बुरी नियत से गलत कृत्य करना पाये जाने से एवं आरोपीगणों का कृत्य धारा 70(1) BNS का पाये जाने से मामले में धारा 70(1) BNS का इजाफा किया गया है । मामले के आरोपीगण वक्त घटना दिनाँक से फरार थे जिनकी पता तलास कर आज दिनाँक को दस्तयाब कर विधिवत पूछताँछ किया गया जिनके द्वारा उक्त घटना को घटित करना कबूल करने से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया ।

गिरफ्तार आरोपी –

          1-रजनीश उर्फ राजन सोनी पिता राकेश कुमार सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम शिवराजपुर थाना सिंहपुर जिला

              सतना (म0प्र0)

          2-पुनीत सोनी पिता रामप्रसाद सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मी पैलेस के पीछे चटाई मोहल्ला नागौद थाना नागौद

           जिला सतना (म0प्र0)

          3- मंटू उर्फ शैलेन्द्र कुमार कोरी पिता राजेश कोरी उम्र 20 वर्ष निवासी पुरानी कोतवाली के पास नागौद थाना

              नागौद जिला सतना (म0प्र0)

सराहनीय भूमिका- उप निरी. सत्यकीर्ति सिंह,प्रआर-निरंजन मेहरा,अर्पित सेन,आर-प्रदीप कुशवाहा,संजय सिंह एवं

              प्रआर. चालक धनेन्द्र दाहिया ।

Back to top button
error: Content is protected !!