A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

कोलकाता मे हुए महिला डॉक्टर हत्याकांड पर देशभर मे नाराजगी

कोलकाता के एक सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मे महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार एवं हत्याकांड के मामले को लेकर अब पूरे देशभर मे नाराजगी और रोष दिखाई दे रहा है। देशभर के डॉक्टर सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाऐ प्रभावित रही। अस्पतालो मे इमरजेंसी सेवाऐ बहाल रही। कोलकाता मे।हुए इस इस घटना के विरोध मे मजिस्ट्रेट जांच की मांग को लेकर चिकित्सको की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरो ने कोलकाता मे हुए इस शर्मनाक एवं दुखद घटना के विरोध मे विरोध कर रहे डॉक्टरो ने अपने सहयोगियो के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डाक्टर्स ने अपने एक बयान मे कहा कि मंगलवार से पूरे महाराष्ट्र भर के अस्पतालो मे वैकल्पिक सेवाऐ बंद कर दी जायेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!