
नागपुर शहर के जरीपटक पुलिस थानान्तर्गत प्रमोद फ्रांसिस हत्याकांड के मामले मे सिकंदर उर्फ शेखू खान को संरक्षण देने के मामले से चर्चा मे आई जरीपटक थाने की डीबी टीम पर कानूनी कार्यवाही की गाज गिरी है। पुलिस आयुक्त द्वारा डीबी की दोनो टीम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस कार्यवाही से अन्य थानो की डीबी टीम के अधिकारिरो एवं कर्मियो मे हड़कंप मचा हुआ है। कुख्यात अपराधी एवं शराब तस्कर शेखू खान ने अपने साथियो के साथ मिलकर शराब के अड्डे से शराब की बोतल चुराने के शक मे अपने एक कर्मचारी प्रमोद फ्रांसिस की हत्या कर दी थी। जिसके बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। लेकिन हत्याकांड का यह मामला उजागर हो गया। जांच मे पता चला कि घटना के समय पर शेखू का शराब का अड्डा जारी था। इस मामले को पैसे के बल पर दबाने की कोशिश की गई थी। लेकिन मामला सामने आ गया। जिससे गंभीरतापूर्वक लेते हुए जांच के बाद जरीपटका पुलिस की दोनो डीबी टीम को तुरंत हटा दिया गया। जिसमे पीएसआई सहित आठ कर्मचारियो पर कार्यवाही किया गया है।




