ताज़ा खबर
महिला को अज्ञात व्यक्ति कर रहा परेशान, दे रहा धमकी
महिला को अज्ञात व्यक्ति फोन करके अश्लील बातें करता है।
महिला को अज्ञात व्यक्ति कर रहा परेशान, दे रहा धमकी
जिला बरेली तहसील फरीदपुर। महिला को अज्ञात व्यक्ति फोन करके अश्लील बातें करता है। साथ ही अपने पास बुलाने के लिए दबाव बना रहा है। एक माह से आरोपी के फोन कॉल से परेशान महिला ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि विगत एक माह से अज्ञात व्यक्ति उसे अंजान नंबर से फोन कॉल करके अश्लील बातें करता है। अपने पास बुलाने के लिए उस पर दबाव बना रहा है। आरोप है कि आरोपी उससे कहता है कि अपने बच्चे को छोड़कर वह उसके महिला का पास हरिद्वार पहुंच जाए। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह अपनी मर्जी से उसके पास नहीं पहुंची तो वह उसे घर से उठा ले जाएगा
[yop_poll id="10"]









