A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबर

विधवा महिला गंगा देवी बीपीएल के ही चावल से अपना जीवन यापन करती है

बाघमारा विधानसभा अन्तर्गत पथरगड़िया पंचायत के लुटुटांड निवासी एक विधवा महिला गंगा देवी पति का नाम स्वर्गीय.धनेश्वर सिंह जो बहुत ही गरीब है अपने बीपीएल के ही चावल से ही अपने जीवन यापन करती है। इनका घर कुछ दिन पहले ही बरसात के कारण टूट गया था और अब इनका ना घर रहा ना अगन रहा। ये अभी फिलहाल दूसरे के घर में रह रही है।दुर्भाग्य वस ना इनके ससुर है ना इनका सास है ना इनके बच्चे है। जब इनकी सूचना महुदा क्षेत्र के जिप सदस्य(पूर्व) सह जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव *श्री.संतोष कुमार महतो* जी को मिली तो आज सुबह सुबह ही इनके घर पहुंचे और पूरा घर का जायजा लिए। श्री.महतो ने पूरा घर को देखा और उनसे ये दुख देखा नहीं गया वे तुरंत अपने निजी मद से 10,000 रुपए का सहयोग किए और विधवा महिला को आश्वासन दिए की बहुत जल्द MP fund से आपका घर को बनाने का काम करूंगा। दुखी महिला ने या सुन कर कहा की में ये सूचना अपने क्षेत्र के किसी नेता को नहीं दी फिर भी आप आए और मुझे मदद किए में दिल से धन्यवाद देती हूँ आपको और आशीर्वाद देती हूँ की आप इसी तरह आगे बढ़े।।

Back to top button
error: Content is protected !!