?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्य सचिव आनंद बर्धन दो दिवसीय दौरे पर कल नैनीताल आएंगे

InShot 20260316 211134497

 

मुख्य सचिव आनंद बर्धन दो दिवसीय दौरे पर कल नैनीताल आएंगे
नैनीताल, 16 मार्च। मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंद बर्धन 17 मार्च को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचेंगे। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव 17 मार्च को देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:55 बजे केलाखान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद केलाखान से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:30 बजे कैंची धाम पहुंचेंगे, जहां वह मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
तत्पश्चात अपराह्न 1:30 बजे कैंची धाम से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 2:00 बजे एवरस्ले कॉटेज एटीआई, नैनीताल पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:00 बजे उच्च न्यायालय नैनीताल में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के बाद सांय 6:30 बजे एवरस्ले कॉटेज पहुंचकर जिला नैनीताल की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 18 मार्च को प्रातः 8:45 बजे केलाखान के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से सुबह 9:00 बजे सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून के लिए रवाना होंगे

Back to top button
error: Content is protected !!