A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

10 वी मेरिट वालों को 11 वी से ग्रेजुएशन तक हर माह 15 हजार छात्रवृत्ति, 550 छात्रों को मिलेगा लाभ

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल में श्रम कल्याण मंडल बोर्ड और भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण (BOCW) बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 10वीं बोर्ड परीक्षा में मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक आकर्षक छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी गई। योजना का उद्देश्य ड्रॉपआउट रोकना और छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। बैठक में श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन, कल्याण आयुक्त संजय कुमार एवं श्रमिकों एवं नियोजकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 10वीं की मेरिट के आधार पर चयन, कक्षा 11वीं से स्नातक स्तर तक प्रतिमाह ₹15,000 की छात्रवृत्ति, राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष लगभग 500 छात्र (BOCW में पंजीकृत) लाभान्वित,श्रम कल्याण मंडल के 50 हितग्राहियों को भी शामिल किया जाएगा,प्रत्येक चयनित छात्र को एक मेंटर मिलेगा, जो राशि के सही उपयोग की निगरानी करेगा, पंजीकृत लाभार्थियों के लिए सख्त सत्यापन व्यवस्था, फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई,बैठक में यह भी तय किया गया कि पंजीकृत हितग्राहियों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी लाभार्थियों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि गैर-संचारी रोगों की समय रहते जांच हो सके और जीवनशैली संबंधी सलाह दी जा सके। मंत्री ने कहा कि शिक्षा, श्रम कल्याण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह पहल राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे वंचित वर्ग के छात्रों को आर्थिक सुरक्षा के साथ समग्र मार्गदर्शन भी मिलेगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!