

रायसेन: दिनांक 17 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश के रायसेन जिला अंतर्गत विकास खंड सिलवानी पुष्वार धाम बड़ादेव पेनठाना में गोंड समाज महासभा ब्लॉक कमेटी सिलवानी द्वारा आयोजित कोया पुनेम कार्यक्रम का समापन अवसर विधायक निधि से निर्मित शेड का लोकार्पण व विवाह कार्यक्रम, रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्यातिथि गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एस परतेती, विधायक श्री देवेंद्र पटेल, राजा धर्मवीर सिंह, कुंवर सुरजीत सिंह, अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा प्रदेश सचिव श्री संदीप ठाकुर,गोंड समाज महासभा के युवा प्रकोष्ठ- प्रदेश संरक्षक श्री घनश्याम मर्सकोले, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती डा अंजना मर्सकोले, रायसेन जिला अध्यक्ष श्री सुनील उइके, कार्य वाहक जिला अध्यक्ष श्री धर्मदास इवने जिला उपाध्यक्ष श्री पप्पू ठाकुर, श्री राम लाल उइके, नरसिंहपुर जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक मर्सकोले, केसली- ब्लॉक अध्यक्ष श्री वंदन सिंह परते, गोंडी भुमका प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सोहन शाह पंद्रे, गोंडी भुमका प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री श्री देवदास उइके, प्रदेश संगठन मंत्री श्री अमर सिंह मरकाम सहित कई गोंडी भुमका, जिला ब्लॉक सर्किल कमेटी ग्राम कमेटी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थित रही।
उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने विचार सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक,नशा मुक्ति, संवैधानिक अधिकार, आदि के बारे में रखें। वही एक जोड़े का विवाह भी गोंडी भुमका द्वारा पूरे गोंडी विधि विधान से संपन्न किया और सभी ने वर वधू को शुभाशीष प्रदान किया। अंत में आयोजन समिति ने सभी जनसमुदाय का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।








