अन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

गौरेला के ग्राम गिरवर देवालय में राम मंदिर एवं सामुदायिक भवन का के लिए भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची द्वारा किया गया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार, 18 फरवरी 2026
* गौरैला पेन्ड्रारोड * (छत्तीसगढ)
===========
—-> मरवाही विधानन सभा के विधायक एवं मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपची जी ने गौरेला के ग्राम गिरवर देवालय में राम मंदिर और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। ज्ञात हो कि यह उक्त सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच का निर्माण विधायक निधि एवं प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल की मद से शुरू किया जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छग• प्रदेश पदाधिकारी बृजलाल सिंह राठौर ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उक्त निर्माण कार्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अवसर पर मरवाही के विधायक प्रणव कुमार जी ने कहा कि गिरवर एक धार्मिक ग्राम है, यहां पर राम मंदिर के निर्माण के साथ ही पूरे क्षेत्र में हमारी संस्कृति और गौरवाशाली परंपरा का प्रचार प्रसार होगा। उक्त निर्माण कार्य भूमिपूजन की अध्यक्षता गोपाल अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरेला के कल्लू सिंह राजपूत, रितेश फरमाइया, जयप्रकाश शिवदासानी( जेठू भैय्या), जीपीएम जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा,भंवरसिंह गोवाश, श्याममणि राठौर, संदीप जायसवाल, राजेश नंदिनी, तापस शर्मा, डाॅ• लूसन राठौर, गिरवर पंचायत के सरपंच- दूजीबाई, जनपद सदस्य- कौशल्या कमलेश राठौर, गिरवर के उपसरपंच -भीम राठौर, आदि उपस्थित रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी बृजलाल सिंह राठौर ने एवं आभार प्रदर्शन दुर्गेश यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में पुलस्त राठौर, सोनू राठौर भी मौजूद रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!