
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार, 18 फरवरी 2026
* नागपुर (महाराष्ट्र)*
======== ।।
—> चुनाव आयोग ने आज बुधवार 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च 2026 को कराया जायेगा। जानकारी के अनुसार इनमें सबसे अधिक सीटें महाराष्ट्र राज्यसभा की 07, तमिलनाडु की 06, पश्चिम बंगाल की 05, बिहार की 05 राज्यसभा सीटें शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरूचि, शिवा, एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय जी का कार्यकाल आगामी 02 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को सुबह 09 बजे से लेकर शाम के 04 बजे तक मतदान और उसी दिन शाम को 05 बजे मतगणना भी की जायेगी। राज्यसभा चुनाव-: 26 फरवरी2026 को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा। 05 मार्च 2026 को राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामांकन का अंतिम दिन। 09 मार्च 2026 को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन । 16 मार्च 2026 सुबह 09 बजे से लेकर शाम को 04 बजे तक मतदान । 20 मार्च 2026 राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी। राज्यसभा में चुनाव जीतने के लिए कितने मतों की आवश्यकता होती है, यह पहले से ही तय रहता है। मतों की संख्या का आंकलन कुल विधायकों की संख्या एवं राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर किया जाता है। इसमें एक विधायक की मत की वैल्यु 100 होती है राज्यसभा की कुल सीटों की संख्या 245 है। इनमे से 233 सीटों में चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होते हैं और 12 सदस्यों को भारत के राष्ट्रपति जी मनोनीत करते हैं। राज्यसभा सांसदों के चुनाव की प्रक्रिया बाकी अन्य चुनावों से अलग होती है, राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं, इनका चुनाव जनता द्वारा नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। राज्यसभा एक स्थाई सदन होता है, और इसके एक तिहाई सदस्य प्रत्येक दो वर्ष में सेवानिवृत्त हो जाते हैं। चुनाव हर दो वर्ष में होते हैं। राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में वोटों की जरूरत होती है और इसे जीतने का कोटा कहा जाता है।








