


सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में कम्पनियों द्वारा किए जा रहे राखड़ प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित।
पाऊसन इन्डस्ट्री द्वारा किए गए अवैध डम्पिंग पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।
सिंगरौली : कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राखड़ प्रबंधन से संबंधित औद्योगिक कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने बैढ़न बरगवा मार्ग मे बिखरे फ्लाईएस एवं बरगवा बाईपास स्थित डगा अंतर्गत एमपीआईडीसी के प्लाट मे अवैध तरीके से किए गये फ्लाईएस डम्पिंग पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने संबंधित औद्योगिक पाऊसन इन्डस्ट्री को अवैध तरीके से फ्लाईएस डम्पिग करने एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुपालन घोर लापरवाही बरतने पर संबंधित कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस संबंध में खनिज विभाग, राजस्व विभाग, एमआईडीसी एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से इस मामले की जॉच कर एक दिवस के अंदर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए जिले अंतर्गत सभी फ्लाईएस डंम्पिग साईटो की भी संयुक्त रूप से जॉच कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करे। नियमो का उल्लघन मिलने पर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं एमपीआईडीसी संबंधित कम्पनी के विरूद्ध कार्रवाही करे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने संबंधित औद्योगिक कम्पनियो के प्रतिनिधियो से उनके द्वारा किए जा रहे फ्लाईएस प्रबंधन के संबंध में जानकारी ली। जानकारी प्राप्त करने के पश्चात कलेक्टर ने निर्देश दिए कि फ्लाईएस प्रबंधन में लगी कम्पनियां प्रबंधन हेतु अपनी साईट में सेमी आटोमैटिक, आटोमैटिक तारपोलीन सिस्टम आदि जैसे नवीन अधूनिक तकनीको का उपयोग करे। फ्लाईसएस परिवहन करने वाले बल्कर वाहनो की जॉच करे कि वाहनो में किसी भी प्रकार का लीकेज न हो। डम्प साईट पर मैन्यूअल अनलोडिंग की जगह कम्प्रेस्ड एयर अनलोडिंग विधि का उपयोग करे। सभी कम्पनियां यह सुनिश्चित करे कि उनके द्वारा डंम्पिग के दौरान सभी नियमो का पालन किया जाये। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि डम्पिंग हेतु निर्धारित की गई साईट की प्राकृतिक भू विज्ञान एवं जल विज्ञान का विशलेषण भी किया जाना सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में साईट के समीप किसी प्रकार से जल भराव की समस्या उत्पन्न न होने पायें। बैठक के दौरान खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रतिपाल ठाकुर, एमपीआईडीसी से आर.के सिंह,सहित औद्योगिक कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



