A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

पोला पर्व पर वन्देमातरम वार्ड में हुआ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का भूमिपूजन

IMG 20240902 WA0005श्रवण साहू,कुरूद।पोला पर्व के अवसर पर सोमवार को वन्देमातरम वार्ड के दाऊ गंगा प्रसाद मार्ग अब्दुल कलाम गार्डन के बाजू मे वार्डवासियो के वर्षो के माँग अनुरूप कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयास एवं सहयोग से महादेव मंदिर निर्माण कार्य मंदिर निर्माण समिति के संयोजक भानु चन्द्राकर, पूर्व नपं अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के जजमानी में वार्ड के पं एचपी शर्मा द्वारा भूमिपूजन किया गया।

वार्डवासियों एवं दान-दाताओं के सहयोग से होगा, मंदिर का निर्माण:                                                                    मंदिर निर्माण समिति के संयोजक भानु चन्द्राकर ने बताया कि यह मंदिर कुरूद के सर्वश्रेष्ठ मंदिरों में शुमार होगा। मंदिर निर्माण के लिए ज़मीन उपलब्ध कराने मे कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर का विशेष सहयोग रहा साथ ही उनके द्वारा 250000 की राशि मंदिर समिति को निर्माण कार्य के लिए प्रदान किया गया है। मंदिर में विशेष आकर्षण नर्मदा नदी के तट में मिलने वाली शिवलिंग एवं शिव परिवार के प्रतिमा को समिति के संयोजक भानु चन्द्राकर एवं ज्योति चन्द्राकर के द्वारा भव्य मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। इस विशेष आकर्षण वाले शिव मंदिर का निर्माण वार्डवासियों और धर्म प्रेमीयों के स्वैच्छिक सहयोग से होगा। मंदिर निर्माण समिति के संयोजक श्री चन्द्राकर द्वारा मंदिर निर्माण मे सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए वार्ड के टिकेश्वर चन्द्राकर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसके पास वार्डवासी अपने इच्छा अनुसार मंदिर निर्माण में अंशदान एवं अन्य तरह से सहयोग कर सकते है। मंदिर निर्माण के संयोजक ने बताया कि मंदिर निर्माण मे राशि की कमी नहीं होगी, धर्म प्रेमी एवं वार्ड के माता बहनें काफ़ी उत्साहित हैं उसके बावजूद यदि राशि की कमी हुई तो मंदिर को पुरा करने के लिए वे संकल्पित है।IMG 20240902 WA0006इस अवसर पर बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, पूर्व नपं अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, एचपी शर्मा , टिकेश्वर भारती चन्द्राकर, मनोहर भारती सुंदरानी, रमाकंत चंद्राकर, डीएल भार्गव, देव कुमार साहू, सुरेन्द्र सिन्हा, पुष्कर गोस्वामी, प्रकाश चन्द्राकर, भगोली सिन्हा, मनमोहन चन्द्राकर, बिहारी अग्रवाल, बल्ला चन्द्राकर, दीपक साहू, विनोद यादव, संतोष सिन्हा, अनुराधा साहू, रेखा चांडक, लिलिमा साहू, यशोदा पटेल, भगवती साहु, चंचल निर्मलकर, डिंपल, सीमा मानिकपुरी, पारसमनी पटेल, हर्षा चन्द्राकर, मानुबाई गोस्वामी, हरिप्रिया साहु, गीता देवांगन, शारदा साहु, जमुना सिन्हा, तरूण भार्गव, राजेश साहू, लोकेशदत्त भार्गव, शकुन कंवर, किरण सोनवानी, रेखा साहू, युवान्सी, युविंता, अलख सहित वार्डवासी शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!