बेगुसरायA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बेगूसराय,चेरिया बरियारपुर में एक और युवक का फेसबुक आईडी से हथियार लहराते हुए विडियो वायरल। जांच में जुटी पुलिस

शोसल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल , जांच में जुटी पुलिस

चेरियाबरियारपुर / बेगूसरायScreenshot 2024 09 05 21 30 28 29

चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते कुछ महीने के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हत्या, लूटपाट सहित शादी समारोह के दौरान युवको के द्वारा हथियार का प्रदर्शन करना जैसे आम बात हो गई है। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर मजे लूट रहे हैं। अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो गये हैं कि लगातार उनके द्वारा ना सिर्फ हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है । बल्कि उसका वीडियो बनाकर इन्टरनेट शोसल मीडिया पर वायरल कर प्रशासन को खुली चुनौती भी पेश किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है जिसमें शोसल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते वीडियो वायरल हो रहा है ।उक्त फोटो जिस फेसबुक आईडी से वायरल हो रहा है उसका नाम है कुशवाहा जी कुशवाहा । सूत्रों के हवाले से खबर आ रहा है कि उक्त आईडी खांजापुर निवासी कुंदन कुमार पिता परमेश्वरी महतों का बताया जा रहा है । उक्त बाबत प्रशिक्षु डीएसपी रौली कुमारी ने बताया की विडियो संज्ञान में आया है जांचों उपरांत उचित करवाई की जाएगी। हालांकि आपको बताते चलें कि जिला प्रशासन इस तरह के आपराधिक मामलों में काफ़ी सख्त है। बावजूद इसके लोग कानून को हाथ में लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार कई तस्वीरें सामने आ जाती हैं। जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। बीते दिनों भी इसी थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के विदेशीटोल, खांजापुर, मंझौल सहित भगवानपुर एवं छौड़ाही प्रखंड सहित कुछ और क्षेत्र से इस तरह का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर कुछ अपराधी जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं। और कुछ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वर्तमान समय में खासकर किसी त्योहार या अन्य दिनों के किसी खास मौके पर युवाओं के द्वारा हथियार लहराते हुए पार्टी मनाने का वीडियो बराबर सामने आ जा रहा है। जबकि कई मामलों में पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।IMG 20240903 WA0011

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!