
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बिल्हा विधानसभा अंतर्गत तिफरा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल वितरण योजना के
तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती, शिक्षक दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की व 145 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपहार दिया एवं व्यक्ति, समाज व राष्ट्र निर्माण में समर्पित शिक्षकों को शाल व श्रीफल से सम्मानित किया और ₹34 लाख की लागत से निर्मित हुए चार अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कर सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही स्कूलों से उनकी दूरियां मिटाने का कार्य सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से कर रही है। जिससे आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं है। इससे बालिकाओं के शिक्षा में बाधा बनने वाली दूरियां तो दूर हुई है, साथ ही बालिकाओं के स्कूल छोडने की दर में भी कमीआई है।
उन्होंने कहा कि कहा कि योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में छात्राओं को लाभ मिल रहा है। इससे दूर-दराज से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब काफी सहूलियत हो रही है।
इससे पढ़ाई-लिखाई में कोई परेशानी नहीं होगी और छात्राओं के शैक्षणिक विकास में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता गण शिक्षकगण उपस्थित रहे।





