A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जमुई सांसद अरुण भारती का शेखपुरा विधानसभा का दौरा, अरुण भारती ने लोगों की समस्याओं को सुना।

* संवाददाता: तरुण कुमार सिंह शेखपुरा खबर.
*खबर विस्तार से…
*शेखपुरा सिटी खबर…
* जमुई लोकसभा के सांसद अरुण भारती ने शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न घटनाओं में मृत्यु हुए परिवारों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की. जमुई सांसद अरुण भारती अरियरि के महुली बाजार पहुंचे। वहां पर जयराम यादव और डूमर यादव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व जयराम यादव की पत्नी और डूमर यादव के पुत्र की असमय मृत्यु हो गई थी। स्थानीय लोगों के घरों के ऊपर हाई टेंशन तार के खतरे से सांसद कोभी अवगत कराया गया।जमुई सांसद अरुण भारती ने विद्युत विभाग के एसडीओ से इसी समय बात की। एसडीओ ने लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार को 10 दिनों में हटाने की बात कही। सांसद अरुण भारतीय सदर प्रखंड के जय मंगला और कैथमा गांव पहुंचे। वहां कुछ दिन पूर्व जयमंगला निवासी शिव बालक सिंह की मृत्यु कारण लगने से हो गई थी। संसद में पीड़ित परिवारों से मिले और मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित की। इस दौरान जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली भी मौजूद रहे। इस मौके पर, उमा सिंह विजय पासवान, अनिल यादव, रंजय पासवान इत्यादि लोजप्पा कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिला अध्यक्ष ने बताया कि सांसद सदर प्रखंड के गनहेसा गांव पहुंचे। कुछ दिन पूर्व उसे गांव में सोनेलाल सिंह के दो पुत्रों की मौत पानी में डूबने से हो गई थी। सांसद ने एडीएम से बात कर पीड़ित परिवारों को आपदा के तहत मिलने वाली राशि जल्द मुहैया कराने का निर्देश भी दिया। कैथवा गांव के रिटायर्ड फौजी गोपाल सिंह के पिता की मृत्यु होने पर शोकाकुल परिवारों से भी मिले। साथी ही लोजप्पा युवा उपाध्यक्ष सौरभ सिंह के बीमार पिता से मिलकर उनका हाल-चाल भी जाना। वही बात करें कैथवा के किस प्रमोद सिंह के गांव में नहर की समस्या से जमुई सांसद को अवगत कराया गया। जिसके जल्द निदान को लेकर सांसद ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया लोगों को।
यह भी पढ़ें : ससुराल आए हुए युवक की नदी में डूबने से मौत..

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!