

। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।उज्जैन प्रवास के दौरान नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने महाकालेश्वर मंदिर से करीब 06 किलोमीटर दूर शिप्रा नदी के पार ग्राम जवास्पा में प्राचीन श्री चिंतामण गणेश भगवान के मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।एवं श्री चिंतामण गणेश जी से क्षेत्र में सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की।इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसकी स्थापना भगवान श्री राम जी ने की थी।कहा जाता है कि यहां दर्शन करने से चिंताएं दूर होती है और मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिर के गर्भ गृह में तीन प्रतिमाएं चिंतामण,इच्छामन एवंसिद्धिविनायक विराजमान है।देवास प्रवास के दौरान देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवांर द्वारा आयोजित चातुर्मास व्रत अनुष्ठान अंतर्गत मां राजेश्वरी लक्ष्यार्चन (एक लाख अर्चन) में शामिल होकर परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी के पावन दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान देवास जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया द्वारा उनके निवास पर विधायक प्रदीप लारिया का स्वागत किया गया।



