ताज़ा खबर

बलौदाबाजार में आकाश से बरसी मौत : पलक झपकते ही बिजली ने ले ली 7 लोगों की जान, तीन हुए घायल

Lightning 1725798457कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहतरा में यह घटना घटी है।

10 जिलों में यलो अलर्ट जारी

राजधानी रायपुर में भी रविवार को मौसम का मिजाज बदला और बारिश हुई। राज्य के 10 जिलों में भी आज (रविवार को) भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, कोरिया, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने की भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक ने दी थी जानकारी
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, रविवार को आसमान में हल्के बादल रहे। इस दौरान गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी वाली हवा आ रही है। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश ही स्थिति बनी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!