A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

छः सदस्यीय महिला मंडल टीम ने आचार, विचार, शिष्टाचार, नैतिकता आदि विषयों पर किया जनजागरण

छः सदस्यीय महिला मंडल टीम ने आचार, विचार, शिष्टाचार, नैतिकता आदि विषयों पर किया जनजागरण

आरा। आरा स्थित गोढना रोड में संचालित आर्यन रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच जनजागरण को लेकर गायत्री शक्तिपीठ आरा के छः सदस्यीय महिला मंडल के टीम द्वारा आचार, विचार, शिष्टाचार, नैतिकता आदि विषयों पर गीतों के माध्यम से प्रकाश डाला गया।इस दौरान महिला मंडल टीम का नेतृत्व कर रही अनिता कुमारी ने अपने संबोधन मे कहा सदाचार उच्च बिचार की भावना की ओर हमे अग्रेषित होना चाहिए।वहीं उन्होंने कहा कि सात्विक जीवन अपनाकर हम सभी अपने गुरू का सानिध्य पाकर सफल जीवन बना सकते हैं साथ ही परमात्मा की कृपा प्राप्त करने के लिए गुरू द्वारा दिए गए प्रकाश रूपी ज्ञान से नित निरंतर अपने मार्गो को प्रशस्त करना चाहिए।टीम मे अनिता कुमारी, रीना सिंह, प्रभा सिंह, कुसुम त्रिपाठी, प्रभा तिवारी एवं राधा कुमारी शामिल थीं।
कार्यक्रम के अंत में टीम के सदस्यों द्वारा बारी बारी से शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित स्कूल प्रबंधन के सभी सदस्यों के बीच किताबी शिक्षा के साथ साथ नैतिक उत्थान कैसे हो पर प्रकाश डाला गया। मौके पर निदेशक महेन्द्र प्रसाद शर्मा, विजय कुमार ठाकुर, प्रधानाचार्य बाबूराम पांडेय ने टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!