
राहुल कुमार बने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, बैठक सम्पन्न
गडहनी। आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पुरानी बाजार शिव मंदिर के प्रांगण मे एक आमसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सुनय कुमार परमार उर्फ बब्लू सिंह ने किया।वहीं संचालन पूर्व अध्यक्ष सुमन चौरसिया के द्वारा किया गया।बैठक मे आने वाले शारदीय नवरात्रि की तैयारी को लेकर सार्वजनिक रूप से विचार विमर्श किया गया।इस दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी कमिटि ही पूजा का कार्यभार संभालेगी।वहीं ग्यारह संरक्षण व ग्यारह संयोजक को रखते हुए कुछ पदों मे फेरबदल किया गया।जिसमे पूजा कमिटी के अध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव दीपक केसरी, कोषाध्यक्ष भीम सोनी, उपाध्यक्ष समर गुप्ता उपकोषाध्यक्ष रजत गुप्ता, उपसचिव राजू कुमार और मृत्युंजय सिंह, महामंत्री दीपक सोनी, पूजा प्रभारी, धन्जी शर्मा उर्फ भुअर, सुरक्षा प्रभारी सोलु कुमार और प्रकाश कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजन राम बिष्णु राम उर्फ बिरेंद्र राम, संस्कृतिक पदाधिकारी मुना बारी, असीम कुमार राय उर्फ टूनटुन बाबा, राजेश सोनी, बुधन, विजय केसरी, पीर मोहमद
को बनाया गया।बैठक मे मुख्य रूप से चंदन सोनी, पंकज गुप्ता, अक्षयवट ओझा, प्रदीप ओझा, राकेश कुमार लोहा, भोला केसरी, हर्स, सोनू, जनक कुमार, बिटु कुमार, सोनू कुमार, करिमन, प्रेम, शंभु बारी, दीपांशु, आशीर्वाद, संजय काका, बैजू साह आदि कई शामिल थे।