A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन जल्द ही वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के प्रयत्नों को यश.

WhatsApp Image 2024 09 09 at 21.27.45  

संजय पारधी चंद्रपूर, महाराष्ट्र

चंद्रपूर : नागपुर सिकंदराबाद वंदे भारत शीघ्र ही प्रारंभ होगी.इसका संभावित टाईम टेबल भी नागपुर के रेल अधिकारियों को आ गया है.उल्लेखनीय है कि सुधीर मुनगंटीवार वन एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री महाराष्ट्र शासन ने 7 दिसंबर 2022 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर अनुरोध किया था.उनके लगातार पत्रव्यवहार और अथक प्रयासों से अब वंदे भारत ट्रेन पूर्व विदर्भ के रेल यात्रियों के लिए जल्द ही उपलब्ध होने वाली है,विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इसका ट्रायल भी हो चुका है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ये ट्रेन सिकंदराबाद से सोमवार को संभवत: दोपहर 1 बजे प्रारंभ हो कर उसी दिन को रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी,और नागपुर से दूसरे दिन मंगलवार को संभवत: सुबह 5 बजे शुरू हो कर दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद आयेगी.तकनीकी कारणों से समय और दिन परिवर्तन संभव है.इसका नागपुर के बाद सेवाग्राम,चंद्रपुर,बल्लारशाह, रामागुंडम,काजीपेट ,सिकंदराबाद स्टेशनों पर ठहराव होगा.अत्याधुनिक सुविधाओं से 16 डब्बों की यह ट्रेन 7:20 मिनट में 80 किमी की औसत स्पीड से 578 कि.मी. दूरी तय करेगी,वैसे इस ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा है. इस ट्रेन के शुरू होने से पर्यटक,मरीज, विद्यार्थी,व्यापारी,उद्योजक वर्ग को लाभ होगा.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!