
पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित, कई मुद्दो पर की गई चर्चा अंचलाधिकारी सहित अन्य कई विभागीय अधिकारी बैठक से रहे गायब

कुमार गौरव गडहनी
गडहनी। प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार भवन मे बुधवार को प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह की अध्यक्षता मे पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई।बैठक का नेतृत्व व संचालन बिडिओ अर्चना कुमारी के द्वारा की गई।बताते चले कि इससे पहले दो बार बैठक कोरम के अभाव मे स्थगित हो चुका है।यह तीसरी बैठक है जिसमे कुछ गिने चुने ही विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं बैठक मे विकास योजनाओ को सुचारू रूप से संचालित करने सहित अन्य कई मुद्दो पर चर्चा की गई। वहीं बैठक मे आये समिति सदस्यों एवं मुखियागणो के द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागो की लचर ब्यवस्थाओं को सदन पटन पर उठाया।

वहीं स्वास्थ्य केन्द्र की लचर ब्यवस्था, राजस्व से संबंधित कई समस्याएं उठाई गई।वहीं काउप पंचायत समिति सदस्य मोहन कुमार द्वारा बैंकर्स, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, सीडीपीओ, चरपोखरी थानाध्यक्ष की बैठक से गायब रहने को लेकर सवाल उठाया गया। वहीं बराप पंचायत समिति सदस्य हरेन्द्र यादव ने अंचलाधिकारी दीपा कुमारी की बैठक से अनुपस्थित रहने को लेकर सवाल उठाया।कहा कि अंचलाधिकारी का हर बार बैठक से गायब रहना उनके कर्तव्यनिष्ठता एवं जिम्मेदारियों पर सवाल खडा करता है।वहीं बराप मुखिया चंद्रशेखर सिंह द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु रुप से संचालित किए जाने की मांगें सदन मे उठाई।बैठक मे बाल विकास परियोजना, आँगनबाडी, मनरेगा, कृषि, पैक्स, पीएचडी से संबंधित विभिन्न समस्याओं को दुर करने को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दी गई।इस मौके पर गडहनी प्रभारी थानाध्यक्ष कुमार गौरव, प्रमुख बिनोद सिंह, उपप्रमुख पुष्पा देवी, पूर्व उपप्रमुख धर्मेन्द्र सिंह, हरेन्द्र यादव, मोहन राम, प्रेम कुमारी देवी, राधा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, सुगवन्ती देवी, गीता देवी, मुखिया चन्द्रशेखर सिंह, सुनिल पाल, मालती देवी, उषा देवी, कमलावती देवी, पार्वती देवी, बीसीओ मनीष कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।










