A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम का घेराव, हंगामा

सहारनपुर। महानगर में 48 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। दूसरे चरण में एक लाख मीटर लगाने का लक्ष्य है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा रोड स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा और हंगामा हुआ। टीम बिना मीटर लगाए ही वापस लौट गई।

क्षेत्रीवासियों ने विरोध करते हुए कहा कि यह मीटर कभी भी बिजली बंद कर देता है। इसके अलावा जंप मारकर बिल बढ़ा देता है। लोगों का कहना है कि हम लोग राजस्व देते हैं। समय पर बिजली का बिल जमा करते हैं। इसके बाद भी हमारे साथ भेदभाव किया जाता है। कहा कि विद्युत निगम ढोलीखाल और कंबोह पुल सहित पुराने शहर में अनेक जगहों पर बिजली चोरी होती है, जिसको विद्युत निगम की टीम ने भी पकड़ा है। यहां के लोग राजस्व को हानि पहुंचाते हैं। सबसे इन इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने चाहिए। आरोप लगाया कि हमारा जानबूझकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौट पड़ाScreenshot 20240913 102651 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!