A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

Saharanpur News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

सहारनपुर। जिले में रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, दो बार तेज बारिश हुई, लेकिन उसके बाद बूंदाबांदी होती रही। इस बारिश से हर तरह की फसलों को फायदा हुआ है। तापमान में भी गिरावट आई है। दिन भर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बुधवार की देर रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन होती रही। सुबह सात बजे करीब बारिश थोड़ी तेज हो गई। ऐसे मेंं स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत उठानी पड़ी, लेकिन उसके बाद बारिश हल्की हो गई। पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। शाम चार बजे के बाद एक बार फिर कुछ मिनट तेज बारिश हुई, लेकिन उसके बाद रिमझिम बारिश होती रही। करीब रात आठ बजे जाकर बारिश रुकी। बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई है। वहीं, बारिश से हर तरह की फसलों को फायदा पहुंचा हैं।Screenshot 20240913 102651 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!