A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कांग्रेश ने सोयाबीन 6000 पार को लेकर निकाली टेक्टर

*सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग:कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर दिया ज्ञापन*

प्रभु सिंह बैंसIMG 20240920 WA0173
नीमच I इन दिनों प्रदेश में सोयाबीन के समर्थन मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग जोरों पर है। इसे लेकर प्रदेश भर के किसान और कांग्रेस नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों के साथ प्रदर्शन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में नीमच जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ किसान दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद सभी कांग्रेसी ट्रैक्टर मैं सवार होकर नारे बाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। रैली गांधी भवन से प्रारंभ होकर टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, मैसी फर्गुसन चौराहा, अंबेडकर मार्ग, लायन डेन और गोमाबाई मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहाँ प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि को दिया गया।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य ₹6000 प्रति कुंतल किए जाने की मांग की साथ ही उन्होंने युवाओं को रोजगार दिलाने, अल्पसंख्यक, आदिवासी व अनुसूचित जाति पर बढ़ते अत्याचार, महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार को लेकर भी विरोध दर्ज करवाया। इस आशय का ज्ञापन एसडीएम ममता खेड़े को दिया।
रैली के दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल आगे आगे ट्रैक्टर पर सवार नजर आए वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेश मित्तल सक्सेना कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र वर्मा नामदेव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीरन विनोद दक नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका नीमच योगेश प्रजापति जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!