
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मकरोनिया में जिला आप ही ई रिक्शा यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव संबंधी प्रक्रिया की गई। आयोजित बैठक में लगातार 10वीं बार मिश्री चंद गुप्ता को यूनियन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस चुनावी प्रकिया में नव प्रसाद अहिरवार ने अपना नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे की किया परंतु इनका नाम ना तो किसी ने प्रस्तावित किया और ना ही उनके नाम को किसी ने समर्थन दिया। मिश्री चंद्र गुप्ता के के द्वारा लगातार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विशेष कार्य किए गए। पवन केसरवानी ने मिश्री चंद्र गुप्ता का नाम प्रस्तावित कर आगे बढ़ाया की जिसमें रामकृष्ण पांडे ने मिश्री चंद्रगुप्त का समर्थन किया। चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ठाकुर के अलावा सभी ने मिश्रीचंद गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए चुना और बधाई दी। इसके बाद यूनियन की कार्यकारी घोषित की गई जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण पांडे उपाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, सचिव पवन केसरवानी, विधि सलाहकार अर्जुन पटेल के अलावा कमल राठौर, प्रदीप इंडिया, नंदू वाल्मीकि, माखन अहिरवार अन्य यूनियन में रखे गए। मिश्रिचद गुप्ता को अध्यक्ष चुने जाने पर सभी ने बधाई दी।



