A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

एएमयू में हिंदी सप्ताह समारोह का समापन

‘ एएमयू में हिंदी सप्ताह समारोह का समापन

 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कला संकाय के सभागार में राजभाषा ( हिंदी ) कार्यान्वयन समिति , द्वारा आयोजित हिंदी सप्ताह समारोह के समापन के अवसर पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया . रहमान मुसव्विर ने कहा कि हिंदी हमारे संस्कारों की भाषा है । उदारीकरण के पश्चात हिंदी के पिछड़ने की आशंका निर्मल साबित हुई चाहे बाज़ार हो या सोशल मीडिया । हर जगह हिंदी का बोलबाला है । उन्होंने कहा कि अर्थ प्राप्ति करनी हो या विचार प्रकट करना हो हिंदी वहाँ मौजूद रहती है । हिंदी को आज सरल बनाने की बात जा रही है जोकि भ्रामक विचार है क्योंकि हर भाषा उसका प्रयोग न करने वालों के लिए कठिन होती है और जो प्रयोग करते है उनके लिए सरल होती है । उन्होंने नयी हिंदी का स्वागत करते कहा कि आज कूप मण्डूकता से काम नहीं चलेगा । कार्यक्रम संचालन प्रो . शंभुनाथ तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो . तसनीम सुहैल ने किया । इस अवसर पर समस्त हिंदी विभाग एवं अन्य विभागों के प्राध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!