A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

प्रधानमंत्री जी 05 अक्टूबर को विदर्भ के दौरे पर आने वाले है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 05 अक्टूबर 2024 को पोहरादेवी ” बंजारा विरासत” नंगारा संग्रहालय का उद्घाटन करेगे। इस संबंध मे जानकारी देते हुए यवतमाल वाशिम के पालक मंत्री संजय राठोड़ ने बताया कि मोदी का यह दौरा पूर्व मे 26 सितंबर को तय था परंतु जगदंबा मंदिर और संत सेवालाल महाराज समाधि के महत्व के कारण उन्होंने नवरात्रि उत्सव मे शामिल होने की इच्छा जताई। जिस कारण कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है। 5 अक्टूबर को श्री मोदी जी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार के साथ पोहरादेवी पहुंचेगे। संग्रहालय मे बंजारा समुदाय की संस्कृति एवं परंपराओ का प्रदर्शन किया जायेगा। उद्घाटन के पश्चात यहां पर हर शाम को लेजर लाइट और म्युजिक शो आयोजित किये जायेगे। नंगारा प्रतिकृति पर भव्य स्क्रीन स्थापित किया गया है जिस पर बंजारसंस्कृति का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पोहरादेवी विकास योजना एवं नंगारा संग्रहालय के लिए सात सौ पच्चीस करोड़ रूपय का बजट मंजूर किया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलो से किया जायेगा। इस।समारोह के माध्यम से बंजारा समुदाय को एक नया मंच प्राप्त होगा और उनकी संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। पंद्रह दिनो के अंदर प्रधानमंत्री जी का महाराष्ट्र के विदर्भ का यह दूसरा दौरा होगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!