?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकुशीनगरताज़ा खबर

अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, एक अदद पीकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 09 लाख 40 हजार रूपये) के साथ दो शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार

IMG 20240922 WA0222पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक-थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.09.2024 को बांसी पुलिस चौकी के पास से थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा एक अदद पीकप वाहन नं0 BR 06 GD 0187 से तस्करी कर ले जायी जा रही 24 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM GOLD प्रत्येक पेटी में 48 पाउच कुल 207 लीटर बरामद कर मौक से 02 नफर अभियुक्तों 1. विजय यादव पुत्र लल्लन यादव पता मोरबेलवा थाना गबनहा जनपद प0चम्पारण बिहार, 2. सुधीर महतो पुत्र रामचन्द्र महतो निवासी कुकुरा थाना शिकारपुर जनपद प0चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 657/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछ-ताछ का विवरण-*
अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वे तेल के बड़े धारिता वाले ड्रमो मे अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर पीकप वाहन पर लादकर उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में ले जाते है बिहार मे शराब बन्दी है इसलिए वहां पर मुह मांगे कीमत पर अंग्रेजी शराब को बेचकर धन अर्जित करते हैं ।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 657/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. विजय यादव पुत्र लल्लन यादव पता मोरबेलवा थाना गबनहा जनपद प0चम्पारण बिहार
2. सुधीर महतो पुत्र रामचन्द्र महतो निवासी कुकुरा थाना शिकारपुर जनपद प0चम्पारण बिहार

*बरामदगी का विवरण-*
1- 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8PM GOLD कुल 207 लीटर (कीमत लगभग 1,38,240/- रूपये)
2- एक अदद पीकप गाड़ी नं0 BR 06 GD 0187 (कीमत लगभग 08 लाख रूपये)

*अभियुक्त सुधीर महतो का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 230/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना चौराखास जनपद कुशीनगर

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 विपिन सिंह चौकी प्रभारी बांसी थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 हरिकेश्वर सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
4. हे0का0 सुनील सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
5. हे0का0 देवेन्द्र यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
6. हे0का0 अखिलेश कुमार सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
7. का0 विपिन यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!