A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

अमरावती जिले के मेलघाट मे हुआ बस हादसा

सोमवार की सुबह अमरावती जिले के मेलघाट मे एक निजी बस के खाई मे गिर जाने के कारण चालीस यात्री घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना परतवाड़ा -धरणी मार्ग पर सेमाडाह के आसपास हुई है। जानकारी अनुसार घटना आज सुबह की है। घुमावदार मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण बस से हटने से बस खाई मे गिर गई। स्थानीय प्रशासन ने घटना के बाद राहत कार्य शूरू कर दिया। घायलो को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्रशासन ने यात्रियो की सुरक्षा के देखते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। दुर्घटना के बाद यात्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियोः के अनुसार घुमावदार और तेज गति के कारण आमतौर पर ऐसे हादसे होते रहते है। यात्री सुरक्षा का मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!